UP Board Exam Time Table 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) बोर्ड परीक्षा 2026 का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी अपडेट है। बोर्ड के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षाएँ 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएँगी। खास बात यह है कि इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएँ एक ही दिन से शुरू होंगी।
![]() |
| UP Board Exam Time Table 2026 |
52 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
- UPMSP के जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार कुल 52,30,297 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है ।
- कक्षा 10वीं: 27,50,945 छात्र
- कक्षा 12वीं: 24,79,352 छात्र
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ( bhagwati singh ) द्वारा परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। छात्र अब टाइम टेबल ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Exam 2026: परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय
जारी शेड्यूल के अनुसार बोर्ड परीक्षाएँ दो शिफ्टों में होंगी:
- पहली शिफ्ट
- समय: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
UP Board Exam Time Table 2026 (High School – 10th)
विषय - ( परीक्षा तिथि )
- हिंदी ( 18 फरवरी 2026 )
- सामाजिक विज्ञान ( 20 फरवरी 2026 )
- अंग्रेजी ( 23 फरवरी 2026 )
- विज्ञान ( 25 फरवरी 2026 )
- गणित ( 27 फरवरी 2026 )
- संस्कृत ( 28 फरवरी 2026 )
- ड्राइंग ( 10 मार्च 2026 )
- कृषि ( 12 मार्च 2026 )
UP Board Exam Time Table 2026 (Intermediate – 12th)
विषय - ( परीक्षा तिथि )
- हिंदी ( 18 फरवरी 2026 )
- संस्कृत / अंग्रेजी ( 20 फरवरी 2026 )
- जीव विज्ञान / गणित ( 23 फरवरी 2026 )
- रसायन विज्ञान / समाजशास्त्र ( 25 फरवरी 2026
- भूगोल ( 26 फरवरी 2026 )
- भौतिक विज्ञान ( 27 फरवरी 2026 )
- मनोविज्ञान / तर्कशास्त्र ( 9 मार्च 2026 )
- लेखाशास्त्र ( 11 मार्च 2026 )
- कम्प्यूटर ( 12 मार्च 2026 )
UP Board 10th–12th Time Table 2026 PDF ऐसे डाउनलोड करें
अगर आप टाइम टेबल की पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप फॉलो करें:
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें।
- होमपेज पर नीचे स्क्रॉल कर ‘महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड’ सेक्शन में जाएँ।
- वहां उपलब्ध UP Board Time Table 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का टाइम टेबल PDF खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा से पहले छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुँचना अनिवार्य है।
- बिना Admit Card के किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी।
- मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्टवॉच जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
- प्रश्नपत्र मिलने के बाद छात्रों को 15 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा।
