Karauli - भारतीय जनता पार्टी खेड़ा जमालपुर मंडल कार्यालय पर एसआईआर फेज-2 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभाग प्रभारी हेमराज मीणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष करौली एवं शिब्बूराम मीणा, जिला उपाध्यक्ष करौली उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने की। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने एवं पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मंडल महामंत्री विकास व्यास, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, एसआईआर मंडल संयोजक मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

0 Comments