सैगरपुरा लूलोज में हनुमान मंदिर पर भव्य पोसबड़ा कार्यक्रम, प्रताप पाकड़ हुए शामिल

सपोटरा ( करौली )  : हर वर्ष की भांति ग्राम पंचायत लूलोज के गांव सैगरपुरा लूलोज नदी हनुमान मंदिर पर पोसबड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा नेता प्रताप पाकड़ कोडयाई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । हनुमान मंदिर की आयोजन समिति ने भाजपा नेता प्रताप पाकड़ का साफा बांधकर स्वागत किया । भाजपा नेता ने बताया कि हर वर्ष हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों आमजन के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जाता है । 


हनुमान मंदिर के पुजारी शिंभू नाथ योगी ने बताया कि ग्रामीण आयोजन समिति के सदस्य नेमीचंद मीणा ऋषिकेश मीणा अध्यापक, धर्मी मीणा, मुकेश ठेकेदार , हेमराज मीणा और आर सी मीणा के द्वारा आयोजन किया गया है । पोसबडा कार्यक्रम में 2 कुंटल दाल और पुआ की प्रसादी बनाईं गई । जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । 


इस मौके पर ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज मीणा, मुरारी लाल, रामराज ठेकेदार  , महेश, घनश्याम, अखलेश, रामरूप, स्वरूप पटेल राधेश्याम आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments