गंगापुर सिटी का नाम रोशन करने वाले भागेश जैन का जैन समाज ने किया सम्मान

Gangapur City News - जैन एकता मंच और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्रीमाल समाज के भागेश जैन को मनोनीत होने पर गंगापुर सिटी के जैन समाज का नाम रोशन किया है, कमेटी के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन ने इसी संदर्भ में वर्धमान स्कूल के प्रांगण में शाम 3:00 बजे भागेश जैन का सम्मान समारोह रखा गया है 


श्री दिगम्बर जैन महा समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि जैन समाज को बहुत खुशी की बात है। कि भागेस जैन ने छोटी सी उम्र में श्रीमाल जैन समाज का नाम पूरे गंगापुर में नहीं पूरे राजस्थान में एक अलग से पहचान बनाई है।

समिति के जिला महामंत्री नेमीचंद जैन एवं जगदीश जैन ने जैन एकता मंच और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बाबूलाल जैन बामनवास वालों ने प्रदेश अध्यक्ष का मुंह मीठा करवा कर साफा पहनाया। कमेटी के सदस्य ज्ञानेंद्र जैन, अलका जैन, अंजना जैन आदी कई जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - 

सैगरपुरा लूलोज में हनुमान मंदिर पर भव्य पोसबड़ा कार्यक्रम, प्रताप पाकड़ हुए शामिल

Post a Comment

0 Comments