BCMO डॉ. महेश कुमार मीणा के नेतृत्व में आर्थिक सहायता मिशन सफल

करौली / करणपुर |मंडरायल क्षेत्र से एक सराहनीय और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहाँ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए चलाया गया विशेष सहायता मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंडरायल खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. महेश कुमार मीणा ने स्वर्गीय तुलसी मीणा महल निवासी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता हेतु मिशन ग्रुप क्रिएट किया था। 


यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,वन विभाग के फॉरेस्टर संजय मीना एवं आमजन के सहयोग से कुल 6 लाख 44 हजार रुपये की सहायता राशि एकत्रित की गई, जिसे सम्मानपूर्वक पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान डॉ. मीणा ने कहा कि यह मिशन मानवता, करुणा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति यदि आगे आए, तो किसी भी जरूरतमंद को सहारा मिल सकता है।

मिशन समापन कार्यक्रम में मौजूद मंडरायल बीसीएमओ. डॉक्टर महेश कुमार मीणा, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजवीर चौधरी,करणपुर पूर्व सरपंच भैरोलाल पहाड़िया, रवि शर्मा एलडीसी., माखन गुप्ता,महेंद्र गुर्जर, कंपाउंडर हरिमोहन,मुकेश मीणा बाघेर, राधेश्याम गौड़ (ग़ुमानों देवी भगत), अश्वनी गुप्ता,पत्रकार सतीश नापित, रामस्वरूप मीणा महल,गजानंद गुप्ता मेडिकल स्टोर करणपुर, राधेश्याम सोनी,रामहरि मीना डांडा, सहित उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की ।

 भविष्य में ऐसे मानवीय प्रयासों को निरंतर जारी रखने की बात कही। यह मिशन क्षेत्र में सकारात्मक सोच और सामाजिक सहयोग की एक अनुकरणीय मिसाल बनकर उभरा है।

Report - सतीश नापित 

Post a Comment

0 Comments