सपोटरा, करौली । सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के सैमरदा-अस्थल में माँ चामुण्डा समिति, सैमरदा-अस्थल के तत्वावधान में पावन हरि कीर्तन एवं पद दंगल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक हंसराज मीणा ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए माँ चामुण्डा समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान हरि कीर्तन एवं पद दंगल का श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आनंद लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस मौके पर हरकेश खेड़ला, राजकुमार पहाड़पुरा, लखन डिकोली, रमेश डीलर बालोती, डॉ. हंसराज मीणा, जितेन्द्र कानापुरा, मानसिंह गोरेहार, चरण पटेल, लखी पटेल, हरकेश पटेल, बत्तीलाल, सीताराम माली,केदार पटेल, प्यारेलाल बैरवा सरपंच, बाबू पूर्व सरपंच, सत्तू माली पूर्व सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें -
BCMO डॉ. महेश कुमार मीणा के नेतृत्व में आर्थिक सहायता मिशन सफल
Search Keywords:
Karauli News, Rajasthan News, Hindi News, Sapotra MLA, Hansraj Meena MLA, करौली न्यूज, सपोटरा न्यूज, हिंदी न्यूज करौली, करौली जिला समाचार, राजस्थान समाचार

0 Comments