डूंगरी बाँध विरोध आंदोलन: मखौली में हुई तैयारी सभा

सवाई माधोपुर। डूंगरी बाँध विरोध आंदोलन संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण तैयारी सभा मंगलवार को  मखौली गांव में संपन्न हुई। सभा में आसपास के गांवों से आए आंदोलन समिति सदस्यों, समर्थकों तथा सवाई माधोपुर जिले के कई जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया।

सभा की अध्यक्षता हाजी ईदया खा,हाजी लियाकत अली, रामस्वरूप पटेल, शब्बीर खान और बाबूलाल मीणा ने संयुक्त रूप से की। वक्ताओं ने आंदोलन को और अधिक मजबूत करने तथा 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले विशाल किसान ट्रैक्टर मार्च को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।


12 जनवरी से व्यापक जनसंपर्क अभियान

सभा में निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी 2026 से करौली व सवाई माधोपुर जिले के डूंगरी बाँध से संभावित प्रभावित गांवों सहित अन्य इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग वाहक टोलियों और प्रचार समितियों का गठन किया गया।

15 जनवरी को जिला मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक

संघर्ष समिति ने बताया कि 15 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय स्थित आंदोलन कार्यालय पर अध्यक्ष मंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें प्रेसवार्ता भी की जाएगी ।

पंचायत चुनावों में बहिष्कार पर चर्चा

सभा में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। यह तय किया गया कि डूंगरी बांध निर्माण के समर्थन में खड़ी राजनीतिक पार्टियों, नेताओं और उनके उम्मीदवारों का पंचायत राज चुनाव में बहिष्कार किया जाएगा।

अगली सभा सांकड़ा गांव में

आंदोलन की अगली तैयारी बैठक मलारना डूंगर क्षेत्र के सांकड़ा गांव में आयोजित की जाएगी। वक्ताओं ने सर्व समाज की एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और कहा कि यह संघर्ष जनता की ज़मीन, जल और जीवन की रक्षा का आंदोलन है।

गांवों का भारी पंजीयन, 21 जनवरी को ऐतिहासिक मार्च का दावा

सभा में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों, महिलाओं और पुरुषों के जनसमूह के लिए पंजीयन करवाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि 21 जनवरी को जिले का अब तक का सबसे बड़ा जनआंदोलन होगा और सरकार को डूंगरी बाँध परियोजना वापस लेने के लिए बाध्य किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments