Karauli : मोहन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय स्तरीय "फातिमा शेख अवार्ड - 2026 से सम्मानित

करौली, राजस्थान । भारतीय दलित साहित्य अकादमी, राजस्थान [महिला प्रकोष्ठ] के तत्वावधान में 7वें राष्ट्रीय स्तरीय सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के साइंस पार्क ऑडिटोरियम, जयपुर में किया गया।

 मोहन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय स्तरीय "फातिमा शेख अवार्ड - 2026 से सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सचिव विधिक प्राधिकरण जयपुर की पल्लवी शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड (पूर्व राज्य मंत्री) डॉ. अर्चना शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल, प्रदेश महामंत्री भोमाराम बोस इत्यादि अतिथियों ने शिक्षा एवं समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए करौली जिले की सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी अध्यापक एवं युवा कवि समाजसेवी एनएसओ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर को 7वें फातिमा शेख अवार्ड -2026 से सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

भारतीय दलित साहित्य अकादमी (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता कांसोटिया ने बताया कि अध्यापक एवं युवा कवि समाजसेवी मोहन सिंह गुर्जर पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों यथा- शिक्षा, काव्य लेखन, रक्तदान, स्वास्थ्य, फल वितरण, कम्बल वितरण, परिंडा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान, जल संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता रैली, संस्कृति के संरक्षण, जन-जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - 

करौली : सिकरौदा मीना में रेलवे अंडरपास की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

इनके कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन के द्योतक हैं। जिसके परिणामस्वरूप इन्हें फातिमा शेख अवार्ड -2026 से सम्मानित किया गया हैं।

इनके साथ मोहन सिंह गुर्जर की पत्नी दीपिका गुर्जर को भी सावित्री बाई फुले अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व में भी मोहन सिंह गुर्जर अन्तर्राष्ट्रीय आशु काव्यश्री सम्मान, महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान, मानव योद्धा सम्मान, अटल काव्य सम्मान, नारी शक्ति वंदन सम्मान, पं. श्रीराम शर्मा अवार्ड, नारी रत्न अवार्ड, भारत गौरव रत्न सम्मान इत्यादि विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 

 उनकी इस उपलब्धि पर एनएसओ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मेहरा, जिला अध्यक्ष कल्लू प्रजापति, एमडी इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा दीपिका गुर्जर, युवा अध्यक्ष भूरसिंह मीना, पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम प्रजापति, उपाध्यक्ष विजय प्रजापत, इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हीरालाल महावर, कवि कृष्ण कुमार, महेश महूं, पदम महूं इत्यादि ने मोहन सिंह गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये भी पढ़ें - 

बैल से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए दे रही सरकार, ऑनलाइन आवेदन करें


Post a Comment

0 Comments