करौली : सिकरौदा मीना में रेलवे अंडरपास की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

करौली, राजस्थान  । करौली जिले की ग्राम पंचायत सिकरौदा मीना में रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने SDM (उपखंड अधिकारी) के माध्यम से जिला कलेक्टर करौली को ज्ञापन सौंपकर रेलवे लाइन पर सुरक्षित अंडरपास निर्माण की मांग रखी।


ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत सिकरौदा मीना में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौदा मीना एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकरौदा मीना जट्ट के पास से रेलवे लाइन गुजरती है, लेकिन वहां किसी प्रकार का अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग मार्ग उपलब्ध नहीं है।

रेलवे लाइन के दोनों ओर करीब 15 से 20 छोटे-छोटे गांव व ढाणियां स्थित हैं, जहां के ग्रामीणों को रोज़मर्रा के कार्यों, खेतों में जाने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है।

ज्ञापन के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 150 से 200 ग्रामीण, जिनमें स्कूली बच्चे, महिलाएं और मजदूर शामिल हैं, जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हैं। तेज़ गति से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण कई बार गंभीर हादसे होते-होते बचे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि समय रहते अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की पूरी आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - 

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हिंडौन विधायक प्रदेश कांग्रेस की बैठक में नहीं हुई सम्मलित

इस दौरान मनोज सिकरौदा (पूर्व किसान सेना अध्यक्ष, करौली), मोहन मीना (उप-सरपंच, सिकरौदा मीना), उदय जाटव (समाजसेवी), मोहन मिस्त्री, भीम सिंह (खेड़ी घाटम), विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालयों के पास रेलवे अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराकर बच्चों और ग्रामीणों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

0 Comments