हिंडौन सिटी,करौली । भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हिंडौन की कांग्रेसी विधायक अनीता जाटव गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हो पाईं। इस बारे में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टोडाभीम विधायक घनश्याम महर का कहना रहा कि हिंडौन विधायक अनीता जाटव को प्रदेश कांग्रेस की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है। अनीता जाटव प्रदेश कांग्रेस की बैठक में गुरूवार को शामिल नहीं हो पाईं। नोटिस के बाद जबाव पर प्रदेश कांग्रेस हाईकमान को निर्णय करना है।
![]() |
| Mla anita jatav |
गौरतलब है कि एक मीडिया समूह की ओर से विगत दिसंबर माह में स्टिंग आपरेशन किया गया था। इस स्टिंग ऑपरेशन में प्रदेश के तीन विधायकों को विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर 40 प्रतिशत कमीशन की डील उजागर हुई। इन तीन नामजद विधायकों में हिंडौन की कांग्रेसी विधायक अनीता जाटव भी शामिल है। स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो में विधायक अनीता जाटव मीडिया समूह के प्रतिनिधि से 50 हजार रुपए प्राप्त करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।
इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद विधायक अनीता जाटव को प्रदेश काग्रेस के प्रभारी के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा की सदाचार कमेटी भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे विधायकों के खिलाफ जांच कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें -
प्रशासनिक गलियारों में बढ़ी हलचल: भाजपा कार्यकर्ताओं के फोन पर अब तुरंत 'एक्शन
यही कारण है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी विधायक अनीता जाटव कांग्रेस संगठन से जुडे कार्यक्रमों से भी दूरी बनाए हुए है। गत दिनों जिला मुख्यालय करौली में जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में वे शामिल नहीं हुई। इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस की ओर से मनरेगा को लेकर प्रदेश में आंदोलन शुरू करने की योजना के तहत गुरूवार को जयपुर के तोतूका भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस की बडी बैठक में भी हिंडौन विधायक अनीता जाटव सम्मिलित नहीं हुईं।
इस बैठक में प्रदेश के सभी कांग्रेसी विधायक और जिलाध्यक्ष सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, हरीश चन्द, डॉ. सीपी जोशी, डॉ.चंद्रभान, बीडी कल्ला आदि प्रमुख नेता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -
प्रशंसा बुधाथोकी: नेपाली फैशन और फिल्म इंडस्ट्री की नई स्टार

0 Comments