प्रशासनिक गलियारों में बढ़ी हलचल: भाजपा कार्यकर्ताओं के फोन पर अब तुरंत 'एक्शन

हिंडौन सिटी, करौली। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा जी की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद अब प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में यह स्पष्ट हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारी न केवल गंभीरता दिखा रहे हैं, बल्कि समस्याओं का समाधान भी 'ऑन द स्पॉट' करने का प्रयास कर रहे हैं।


कार्यकर्ताओं की सक्रियता का दिख रहा असर

भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले जहां छोटी-मोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, अब स्थिति बदली हुई है। कार्यकर्ताओं के फोन कॉल को अधिकारी प्राथमिकता दे रहे हैं। चाहे मामला बिजली की कटौती का हो, राशन वितरण की गड़बड़ी का या फिर स्थानीय पुलिस व्यवस्था का। कार्यकर्ताओं की सूचना पर विभाग तुरंत सक्रिय हो रहे हैं।

समाधान की ओर बढ़ते कदम

सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। चूंकि जमीनी स्तर के भाजपा कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए उनके माध्यम से आने वाली शिकायतों को शासन-प्रशासन की फीडबैक प्रणाली का हिस्सा माना जा रहा है। जमीनी कार्यकर्ता विष्णु प्रजापति ने बताया कि "अधिकारियों का यह बदला हुआ रवैया कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ा रहा है। जब कार्यकर्ता की बात सुनी जाती है और जनता का काम होता है, तो संगठन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता है। जमीनी कार्यकर्ता विष्णु प्रजापति ने बताया कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता अब अधिकारियों को जनसमस्या से अवगत कराते हैं तो उसका त्वरित निस्तारण होने लगा है। 

ये भी पढ़ें - 

बीबीपुर छोटा में रात्रि चौपाल का आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएँ

फाइलों के बजाय अब सीधे संपर्क से काम हो रहे हैं। इससे अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ गई है। अधिकारियों को पता है कि कार्यकर्ताओं की पहुंच सीधे संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक है। इसका आमजन को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम नागरिकों की बात बिना किसी बिचौलिए के प्रशासन तक पहुंच रही है। 

ऐसे ही एक मामले में हिंडौन के मड़ावरा रोड की लीकेज पाइप लाइन का जलदाय विभाग के अभियंताओं ने तत्काल समाधान कराया। इसके लिए सभी लोगों ने जलदाय विभाग की अधिशासी अभियंता जेएन चेतीबाल एवं सहायक अभियंता सुगर सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ये भी पढ़ें - 

करौली: स्मैक जब्ती मामले में प्रदीप को 5 वर्ष की सजा और 50,000 रुपये अर्थदंड

Post a Comment

0 Comments