सीकर, राजस्थान । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बुधवार को फतेहपुर की ग्राम पंचायत बीबीपुर छोटा में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
चौपाल में पेयजल, विद्युत, सड़क, अतिक्रमण, सामाजिक न्याय, पंचायती राज, आदि विभागों से संबंधित कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें -
प्रशासनिक गलियारों में बढ़ी हलचल: भाजपा कार्यकर्ताओं के फोन पर अब तुरंत 'एक्शन
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दयमंती कंवर, एसीईओ शीशराम यादव, सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, जिला व उपखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

0 Comments