फैक्ट चेक: दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल का बताकर वायरल हुआ कंडोम का वीडियो, जाने सच्चाई ?

दावा : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के एक PG गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां नाली की सफाई के दौरान काफी संख्या में कंडोम निकले। वीडियो के साथ कई लोग नैतिक टिप्पणियाँ भी कर रहे हैं। 

Fact Check : Delhi PG Girls Hostel Viral Video , Reality?

पड़ताल

फैक्ट चेक टीम ने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए गूगल सर्च और रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान पाया गया कि यह वीडियो दिल्ली या भारत का नहीं है।

यह वही वीडियो 13 अक्टूबर 2025 को एक नाइजीरियाई इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। कई विदेशी वेबसाइट्स ने भी इस वीडियो को नाइजीरिया से जुड़ा बताया है, न कि भारत से।

नतीजा

जो वीडियो दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह गलत दावा है।

असल में यह वीडियो अफ्रीका के नाइजीरिया का है और दिल्ली या भारत से इसका कोई संबंध नहीं है।

Post a Comment

0 Comments