करौली न्यूज हिंदी । पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के विशेष मॉनिटरिंग में कोतवाली पुलिस ने सर्राफा बाजार में हुई सोने के पेंडल चोरी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी किया गया सोने का पेंडल भी बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 1:15 बजे करौली के सर्राफा बाजार स्थित एक सुनार की दुकान से एक महिला ने सोने का पेंडल (10 बीज) चोरी कर लिया था।
दुकान मालिक लोकेश सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी (निवासी पुरानी सब्जी मंडी, डॉक्टरनी की गली, करौली) ने बताया कि वह उस समय दुकान पर ग्राहकों को मंगलसूत्र दिखा रहा था। तभी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला दुकान से सोने का पेंडल चोरी कर ले गई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में महिला की पहचान समयबाई पत्नी कृपाल सिंह मीणा (उम्र 40 वर्ष, निवासी रतियापुरा, थाना मासलपुर) के रूप में हुई, जो पहले भी दुकान पर आती रही थी।
त्वरित कार्रवाई में सफलता
प्रकरण दर्ज होने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत टीम गठित की। टाउन चौकी प्रभारी मोहिन्द्र सिंह (सउनि) के नेतृत्व में कानि. मुनेन्द्र (1118), कानि. जगराम (1069) तथा महिला कानि. मनीषा (1379) की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी महिला को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने चोरी की वारदात कबूल की और सोने का पेंडल बरामद कर लिया गया।
कांस्टेबल जगराम की रही अहम भूमिका
पूरे प्रकरण में कांस्टेबल जगराम (नं. 1069) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों से पहचान कराकर आरोपी महिला तक पुलिस को पहुंचाया।
पुलिस का बयान
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, “महज 24 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किया गया सोने का पेंडल बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।”
📍 थाना: कोतवाली, करौली
📅 घटना की तिथि: 24 अक्टूबर 2025
👮♂️अधीनस्थ अधिकारी: मोहिन्द्र सिंह (सउनि)
🪙 बरामदगी: सोने का पेंडल (10 बीज)
👩🦱 आरोपी: समयबाई पत्नी कृपाल सिंह मीणा, निवासी रतियापुरा (थाना मासलपुर)
