Karauli News : श्री महावीर जी ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम कटकड रतन स्थित जिला विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ा की 12वीं क्लास की छात्रा प्रियंका चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
![]() |
| प्रियंका चौधरी ने श्री महावीर जी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में हासिल किया प्रथम स्थान |
प्रियंका चौधरी की इस उपलब्धि पर महावीर जी CBO और निर्णायक टीम ने उसे सम्मानित किया। यह सम्मान प्राप्त कर प्रियंका ने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे ब्लॉक में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रियंका ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।

