Viral Dance Video : भोजपुरी गाने पर बच्चे का धमाकेदार डांस वायरल, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने जीता लोगों का दिल

Disco Saksham Video Viral  : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे डांसर का वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी और तालियां रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो में एक छोटा बच्चा भोजपुरी गाने की धुन पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। उसके एक्सप्रेशन, स्टेप्स और जोश से भरी परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया है।

Disco Saksham With Relative 

यह वीडियो Disco Saksham Video नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चा रामगढ़ इलाके का रहने वाला है। उसके पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि उनके बेटे का यह डांस वीडियो इतनी दूर तक पहुंच जाएगा।

Disco Saksham Photo

वीडियो में बच्चा भोजपुरी सुपरहिट गाने की बीट्स पर इतनी लय और आत्मविश्वास के साथ थिरकता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। कभी वह नजाकत से हाथ हिलाता है, तो कभी चेहरे पर ऐसे एक्सप्रेशन देता है जैसे किसी प्रोफेशनल डांसर को देख रहे हों।

Viral video Disco Saksham 

अब तक इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि यह 100 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स लगातार इसे शेयर कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में लोग बच्चे की मासूमियत और टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “इस बच्चे में तो नेचुरल डांसर की क्वालिटी है”, तो कुछ ने कहा, “इस उम्र में इतना आत्मविश्वास कमाल का है।”

Viral Disco Saksham Photo

बच्चे की यह परफॉर्मेंस न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, बल्कि पूरे इलाके में भी गर्व और खुशी का माहौल है। इस नन्हे स्टार ने साबित कर दिया है कि टैलेंट किसी उम्र या मंच का मोहताज नहीं होता।

Post a Comment

0 Comments