अलीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर बनेगा नया जनपद, "कल्याण सिंह नगर"

Hindi Reporter
0

Aligarh, Uttar Pradesh News। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह के सम्मान में एक नया जनपद स्थापित किया जाएगा, जिसका नाम "कल्याण सिंह नगर" होगा। इस नए जिले के गठन के लिए अलीगढ़ की अतरौली, गंगीरी और बुलंदशहर की डिबाई तहसीलों को मिलाकर नया जनपद बनाने की योजना बनाई गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर बनेगा नया जनपद, "कल्याण सिंह नगर"

राज्य सरकार के राजस्व सचिव ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजकर राजस्व संबंधित दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस कदम को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। कुछ समय पहले एटा से पूर्व सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कल्याण सिंह के नाम पर नए जनपद की स्थापना की अपील की थी, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि नए जनपद का मुख्यालय कल्याण सिंह का गृह क्षेत्र अतरौली में ही स्थापित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default