Jigisha Joshi - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “मेवाड़ी बाई” के नाम से मशहूर जिगीषा जोशी ( Jigisha Joshi) आज लाखों दिलों की धड़कन हैं। अपनी बोलचाल, अंदाज़ और देसी भाषा के मज़ेदार कंटेंट से उन्होंने युवाओं का दिल जीता है। लेकिन इस चमकती सफलता के पीछे एक दर्दभरी कहानी भी छिपी है। वह दौर भी था जब जिगीषा गहरे तनाव से गुजर रही थीं और जीवन को निरर्थक समझने लगी थीं।
![]() |
| Jigisha Joshi Life Story ( Success Story) |
बचपन में पढ़ाई से दूरी, डांट से टूटता मन
नाथद्वारा, राजस्थान में जन्मीं जिगीषा बताती हैं कि स्कूल के दिनों में उनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था। कई बार फेल होने की वजह से माँ की डांट भी खूब पड़ती थी। एक बार तो हालात ऐसे बने कि उन्होंने खुद को खत्म करने तक का सोचा। लेकिन यही मोड़ आगे चलकर उनके जीवन की दिशा बदलने वाला साबित हुआ।
![]() |
| Jigisha Joshi Childhood Photo |
संस्कृति से जुड़ाव ने दिखाई राह
एक साधारण ब्राह्मण परिवार से आने वाली जिगीषा का बचपन मेवाड़ी भाषा और संस्कृति के बीच बीता। गाने का शौक बचपन से था और मंच पर पहला मौका मिलने के बाद जिगीषा ने अपनी इस कला को खूब निखारा। 27 स्टेज अवॉर्ड जीतकर उन्होंने खुद को साबित भी कर दिया।
![]() |
| Photo Jigisha Joshi |
डिजिटल दुनिया में धमाकेदार शुरुआत
जिगीषा ने मेवाड़ी भाषा में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कदम रखा। उनका पहला ही वीडियो डेढ़ मिलियन व्यूज़ पार कर गया। देखते ही देखते लोगों को उनका देसी अंदाज़ इतना पसंद आया कि उनकी वीडियो मिलियन्स में देखी जाने लगीं।
उन्हें 2021 में “मेवाड़ की लाडली” और 2022 में “वीमेन अचीवर इन सोशल मीडिया” जैसे सम्मान भी मिले।
![]() |
| Jigisha Joshi |
जीवन का नया अध्याय
13 नवंबर 2024 को जिगीषा ने डॉक्टर मुकुल व्यास से शादी की। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस उनके नए सफर की झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
![]() |
| Jigisha Joshi and Dr Mukul Vyas |
परिवार और पहचान
जिगीषा एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार से आती हैं। उनकी माँ सरकारी शिक्षिका हैं। परिवारिक मूल्यों और अपनी मातृभाषा से जुड़ाव ने आज उन्हें खास पहचान दिलाई है।
फॉलोअर्स की लंबी लिस्ट
Jigisha Joshi से आज लाखों की संख्या में लोग जुड़े है और उनकी वीडियो देखते है । उनके इंस्टाग्राम यूट्यूब और फेसबुक पर लोग खूब पसंद करते है ।
- Instagram: 6.30 लाख
- YouTube: 1.64 लाख
- Facebook: 1.05 लाख
- X (Twitter): 7 हजार
![]() |
| Jigisha Joshi Instagram account |
उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि जिगीषा की हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है।
गायन और शिक्षा—दोनों में आगे
कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ जिगीषा एक बायोलॉजी टीचर भी हैं। इसके अलावा वह 9 भाषाओं में गा सकती हैं, जो उनकी कला को और खास बनाता है।
![]() |
| Jigisha Joshi |
नाम का अर्थ भी उतना ही ख़ास
‘जिगीषा’ नाम का मतलब होता है—
आवश्यक जीत, महत्वाकांक्षा और हर हाल में जीतने की इच्छा।
बेहद खूबसूरत बात यह है कि जिगीषा का जीवन भी उनके नाम की तरह ही संघर्षों पर जीत की कहानी बयां करता है।






