UP Board Exam Date 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस बार भी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही तिथि से आरंभ होंगी और एक साथ समाप्त होंगी।
![]() |
| UP Board Exam Date Sheet 2026 |
परीक्षा का समय
बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी —
- पहली पारी: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- दूसरी पारी: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल
कक्षा 10 की परीक्षा 18 फरवरी (बुधवार) को हिन्दी विषय से शुरू होगी। प्रमुख विषयों की तिथियां इस प्रकार हैं:
20 फरवरी (शुक्रवार): सामाजिक विज्ञान
23 फरवरी (सोमवार): अंग्रेजी
25 फरवरी (बुधवार): विज्ञान
27 फरवरी (शुक्रवार): गणित
28 फरवरी (शनिवार): संस्कृत
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल
कक्षा 12 की परीक्षाएं भी 18 फरवरी से हिन्दी विषय के साथ शुरू होंगी। इंटरमीडिएट के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं इस प्रकार निर्धारित हैं:
19 फरवरी: नागरिक शास्त्र
20 फरवरी: संस्कृत और अंग्रेजी
21 फरवरी: इतिहास
23 फरवरी: जीव विज्ञान और गणित
24 फरवरी: अर्थशास्त्र
25 फरवरी: रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) और समाज शास्त्र
26 फरवरी: भूगोल
27 फरवरी: भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) और सैन्य विज्ञान
7 मार्च: मानव विज्ञान
9 मार्च: मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्कशास्त्र
12 मार्च: कम्प्यूटर
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं अब अपने विषयवार टाइमटेबल के अनुसार तैयारी शुरू कर सकते हैं ताकि अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके।
